नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। दहिसर के प्रख्यात समाजसेवी और उद्योगपति शरद चंद विश्वकर्मा का आज 56 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। अत्यंत मिलनसार सहयोगी और धार्मिक प्रवृत्ति के शरद चंद विश्वकर्मा के निधन की खबर मिलते ही बोरीवली और दहिसर इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। दौलत नगर श्मशान भूमि पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके परिवार के रवि विश्वकर्मा, हरिश्याम विश्वकर्मा, भारत विश्वकर्मा,पप्पू विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, रणधीर विश्वकर्मा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। उनके निधन पर समरस फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार राजेश उपाध्याय, पत्रकार चंद्रमणि उपाध्याय, पत्रकार रोहित जायसवाल, पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेंद्र पांडे, एडवोकेट भारत पांडे, सुभाष यादव, राजेश तिवारी ,मदन गुप्ता, रतिलाल सेठ, प्रभात मिश्रा समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। शरद चंद्र विश्वकर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के चंदवक स्थित भैंसा गांव के रहने वाले थे।
![]() |
| विज्ञापन |

