Poetry: आसपास बनारस कर लूँ...!.

 नया सवेरा नेटवर्क

आसपास बनारस कर लूँ...!.


बंदिशें तमाम आई.....

नौजवानी की दहलीज पर ही प्यारे

जानते हो तुम भी ....बेहद करीब से

फिर चाहते क्यों हो.....?

कि सुर-लय-ताल अपना....

मैं सबसे सरस कर लूँ....


**    **     **    **


जब आनन्द आता है उन्हें....!

पथरीली पगडण्डियों पर ही प्यारे...

फिर मुझे क्या पड़ी है बताओ....?

कि उनके लिए....मेहनत करके....

राह सारी मैं चौरस कर लूँ....


**     **     **     **


किसी कोने में....चेहरा छुपा के....

बैठे हैं जब लोग यहाँ के सारे.....

फिर आप ही बताओ प्यारे कि मैं...!

उनसे कैसे कोई बतरस कर लूँ....


**    **    **    **


गुरबत में ही जीना है....!

यहाँ जब मुझको प्यारे....फिर...

किस बात के लिए मैं.....

खुद को उनके परवश कर लूँ....


**     **     **    **


गहराईयाँ जो बक्शी हैं....!

विधाता ने समुद्र सी मुझको....

फिर अनायास ही क्यों......?

मैं खुद को पर्वत कर लूँ...


**     **    **     **


राह ढूँढ़नी है जब खुद ही....!

यहाँ जमाने में मुझको प्यारे....

फिर कदम/कदम पर....!

खुद को क्यों मैं विवश कर लूँ....


**    **    **     **


मन-मस्तिष्क दोनों ही....!

कहते हैं अक्सर ही प्यारे...कि... 

ढल जाओ ज़माने के संग तुम भी...

और अपनी बोली....!

अब थोड़ी सी कर्कश कर लो....


**     **    -**    **


बुद्धि भी अपनी कुटिल होकर....!

कहती है अक्सर यही कि...

इस छछन्दी दुनिया में....!

अपना स्वभाव एकरस कर लो....


**     **    **    **


जब हर ओर मिल रहे हैं....!

सिराफिरे ही यहाँ पर....

फिर बेहतर यही है कि....!

जो मिले प्यार से यहाँ...

उनको अँकवार में भरकर अपने...!

अनायास ही.....आसपास अपने....

मैं बनारस कर लूँ.....!!

अनायास ही.....आसपास अपने.... 

मैं बनारस  कर लूँ.....!!


रचनाकार....

जितेन्द्र कुमार दुबे

अपर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ



📚ADMISSIONS OPEN – Mount Litera Zee School, Jaunpur  🏆 CBSE Board Examination (2025–26) Achievements  🌟 School Toppers  Shambhavi Singh – 98%  Alveena Waris – 95%  Vriddhi Jaiswal – 93%  Shaurya Pratap Singh – 91%  Harshit Rai – 90%  Riya Chauhan – 90.6%  Shivendra Singh – 90.6%  Zoya Yadav – 90.4%  🎯 Give your child the advantage of academic excellence and professional sports training under one roof.  ✨ Professional Cricket Coaching by CRIC Kingdom  At Mount Litera Zee School, Jaunpur  Practice • Discipline • Performance • Success  Coach: Ayush Pratap Singh  📍 Campus: Fatehganj, Jaunpur – 222132  📞 Contact: +91 7311171181, +91 7311171182  🌐 Website: mlzsjaunpur.com
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन