Thane News : समाजसेवी और उद्यमी दीपक राय का ठाणे दौरा, युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

ठाणे। समाजसेवी और उद्यमी शांति सुदामा ग्रुप के चेयरमैन दीपक राय ने आज ठाणे का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उद्योगपति इंद्रेश राय के निवास पर मुलाकात की। इस मौके पर भाजपा नगरसेवक मनोहर डूंबरे, युवा उद्योजक अंकित राय व शिप्रा राय भी उपस्थित थे। दीपक राय के आगमन पर सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनका स्वागत किया।

दीपक राय भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ के वरिष्ठ नेता के रूप में भी सक्रिय हैं। सामाजिक कार्यों, युवाओं को प्रोत्साहन देने और उद्यमिता को बढ़ावा देने के प्रयासों के कारण उन्हें युवाओं के बीच एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व के रूप में देखा जाता है।

आजमगढ़ के विकास को लेकर दीपक राय से लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। उनके समर्थकों का मानना है कि उद्योग, रोजगार और सामाजिक क्षेत्र में उनके प्रयास आने वाले समय में क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

ठाणे दौरे के दौरान भी उन्होंने सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े लोगों से संवाद किया। दीपक राय को युवाओं के बीच ‘यूथ आइकॉन’ के रूप में भी पहचान मिल रही है।



उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!