Jaunpur News : सेवानिवृत्त शिक्षक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चूरेमा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक छोटेलाल के साथ कथित मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छोटेलाल ने मंगलवार को कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि मंगलवार की रात करीब 8:15 बजे वह सुदनीपुर बाजार में बैठे हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान सुदनीपुर गांव निवासी लालचंद वहां पहुंचे और उन्हें गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी लालचंद के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।



Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!