जौनपुर में रोजगार मेले का आयोजन 12 जून को

Naya Savera Network

जौनपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’’12 साल विश्वास के जन-कल्याण के’’ अभियान के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, जौनपुर द्वारा 12 जून 2026 को प्रातः 10 बजे से राजकीय आईटीआई परिसर सिद्दीकपुर, जौनपुर में एक दिवसीय रोजगार मेला का कार्यक्रम आयोजित होना है। जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनी विजन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड मारुती सुजुकी द्वारा प्रोडक्शन एसोसिएट के 500 पद हेतु आईटीआई उत्तीर्ण, 18-26 वर्ष के योग्य पुरुष अभ्यर्थियों का साक्षात्कार द्वारा चयन किया जाना है। जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति आईडी प्रूफ बायोडाटा सहित सेवायोजन वेब पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in जॉबसीकर पर पंजीकरण कर अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है। यह मेला पूर्णतया निःशुल्क है। 


Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!