नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। पुलिस ने "ऑपरेशन वज्रपात" के तहत सोशल मीडिया पर रंगबाजी और दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर चलान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह के अनुसार गौरा गजेन्द्रपुर गांव निवासी प्रदीप गौतम सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं भय का माहौल बनाने वाले वीडियो और पोस्ट प्रसारित कर रहा था। क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के चलत उसे गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में निरुद्ध किया गया।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |


0 टिप्पणियाँ