Jaunpur News : प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में सिद्धांत शेखर बने अव्वल, 22 मेधावी छात्र सम्मानित

चेतन सिंह @ नया सवेरा नेटवर्क

बरसठी, जौनपुर। क्षेत्र की प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सुभाष इंटर कॉलेज कटवार में आयोजित प्रतिभा चयन प्रतियोगिता-2026 में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कक्षा छह से बारह तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के कुल 326 प्रतिभागियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम घोषित होने पर के.ए.एन.आई.सी इंटर कॉलेज रुखावा, बेलवा के छात्र सिद्धांत शेखर यादव ने 87 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सुभाष इंटर कॉलेज के दिव्यांशु पाल 78 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं आदिति तिवारी और सृष्टि गुप्ता ने 77-77 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अन्य मेधावी विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

Jaunpur News : प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में सिद्धांत शेखर बने अव्वल, 22 मेधावी छात्र सम्मानित


     प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 22 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं पदक देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सिद्धांत शेखर यादव को रेंजर साइकिल प्रदान की गई। सम्मान समारोह के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जज सिंह अन्ना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास आवश्यक है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार यादव एवं प्रबंधक उमेश कुमार यादव ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे आयोजनों को शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक पहल बताया।

प्रतियोगिता के आयोजक एवं वित्तपोषक विकास यादव एवं विकास बिंद के संयोजन में किया गया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की छिपी प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना और उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना है। उन्होंने बताया कि प्रतिभा चयन प्रतियोगिता का आयोजन अब प्रतिवर्ष किया जाएगा तथा भविष्य में इसे छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) आधारित स्वरूप देने की भी योजना है।आयोजकों ने सुभाष इंटर कॉलेज कटवार के प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों तथा प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। पुरस्कार वितरण के दौरान लोग संतोष कुमार सिंह, सुरेश चंद्र यादव, अशोक कुमार बिंद, जुगेश चंद्र यादव, संदीप उर्फ बालाजी, तीर्थ राज बिंद, आनंद मौर्य, इंद्रेश यादव, संदीप यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ