Jaunpur News : अहमदाबाद की धरती पर जौनपुर महोत्सव 2026

Team NSN

शिवपूजन पाण्डेय @ नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जौनपुर की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता एवं आपसी भाईचारे को समर्पित "जौनपुर महोत्सव-2026" का भव्य आयोजन आगामी 14 जून 2026 (रविवार) को श्री श्यामाप्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम, वस्त्राल, अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा।महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महंत श्री दिलीपदास जी महाराज (जगन्नाथ मंदिर, अहमदाबाद), पूर्व सांसद धनंजय सिंह, एमएलसी विजय सिंह (प्रिंसू), संरक्षक अजीत सिंह तथा ब्लॉक प्रमुख महराजगंज विनय सिंह की उपस्थिति रहेगी।आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव का उद्देश्य जौनपुर जनपद के लोगों को एक मंच पर जोड़ना, सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सम्मान समारोह तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।महोत्सव के संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, अध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष एस.पी. उपाध्याय ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के समापन के पश्चात सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई है। जौनपुर समाज के लोगों में इस महोत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Jaunpur News : अहमदाबाद की धरती पर जौनपुर महोत्सव 2026

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!