Jaunpur News : 8 से 14 जून तक 'सरकार आपके द्वार'

Team NSN

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शासन के निर्देश के क्रम में 8 से 14 जून 2026 तक विशेष जन-सम्पर्क एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा जिसका थीम होगा:-सरकार आपके द्वार। कार्यक्रम अंतर्गत समस्त विकास खण्ड, नगर पालिका/नगर पंचायत में विभिन्न वर्गों तक शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं उपलब्धियां पहुंचाने के लिए जनपद के प्रबुद्ध वर्ग यथा-चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, उद्यमियों, शिक्षकों, व्यवसायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि से सम्पर्क एवं संवाद स्थापित किया जाएगा।

विधानसभावार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम विकास खण्ड करंजाकला, मछलीशहर, रामपुर एवं बदलापुर, सुईथाकला, जलालपुर में आयोजित किए जाऐंगे। स्वयं पौधारोपण करते हुए नागरिकों को वृक्ष लगाने हेतु प्रोत्साहित किया जाए। सर्वाधिक अस्वच्छ सार्वजनिक स्थलों को चिन्हित कर सफाई तथा प्लास्टिक अपशिष्ट के निस्तारण हेतु विशेष अभियान संचालित किया जाएगा।मलिन बस्तियों में संवाद तथा "सरकार आपके द्वार" स्वरूप में जन-समस्या समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!