Jaunpur News : शांति भंग की आशंका में आठ लोगों का चालान

Team NSN

Jaunpur News : शांति भंग की आशंका में आठ लोगों का चालान


चेतन सिंह @ नया सवेरा नेटवर्क

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आठ लोगों को हिरासत में लेकर उनका चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार परियत गांव निवासी विजय कुमार गौतम और अनिल कुमार गौतम, राजापुर निवासी आकाश कुमार गौतम, निगोह निवासी पारसनाथ यादव और सुरेश यादव तथा महमदपुर पट्टी हुलास निवासी श्यामू गौड़ व राजेश गौड़ को शांति भंग की आशंका में हिरासत में लिया गया। वहीं, मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के बकिया चोरारी निवासी विजय कुमार गौतम को भी इसी आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि सभी आरोपितों का बीएनएसएस की धारा 170 के तहत चालान कर संबंधित न्यायालय भेज दिया गया।

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!