बक्शा, जौनपुर। वाराणसी लखनऊ मार्ग पर सरायहरखू रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह शटल एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू हो गया। ट्रेन के 7.25 पर स्टेशन पर रुकते ही बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एवं सांसद प्रतिनिधि मनोज मौर्या के अलावा लखनऊ से पहुँचे वरिष्ठ मण्डल वाणिज्यिक प्रबंधक प्रशांत कुमार द्वारा ट्रेन को हरी झंडी दिखा लखनऊ के लिए रवाना किया गय।विधायक रमेश चंद्र द्वारा क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरी करते हुए ट्रेन संख्या 20401/20402 शटल एक्सप्रेस का ठहराव रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के आदेश पर करवाते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
ट्रेन रवाना होने के बाद विधायक ने क्षेत्रवासियों से अपील किया की अगर क्षेत्र की जनता ट्रेन को सुचारू रूप से निरंतर चलवाना चाहती है तो ज्यादा से ज्यादा संख्या में टिकट लेकर ट्रेन यात्रा करें इससे आपका समय व पैसा दोनों की बचत होगी। विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने कहा कि अब हम रेल मंत्री से बदलापुर श्री कृष्णा नगर स्टेशन पर बेगमपुरा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार रहने से विधानसभा का चौतरफा विकास संभव हो सका है। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक श्रीनाथ पाठक, विवेक त्रिपाठी, संदीप उपाध्याय, कुँअर मृगेंद्र सिंह शिव बाबा, प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह, पूर्व प्रमुख सजल सिंह, मार्कण्डेय सिंह मुन्ना, प्रधान मरजादी यादव, धनियामऊ मण्डल अध्यक्ष अमित चौहान बबलू, अजय सिंह, ज्योति यादव, महेश तिवारी, गुड्डू यादव, कृष्ण कुमार सिन्हा, सुनील सिंह, रतन सिंह, जनार्दन गौड़, बलबीर, विनोद शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहें।



