Jaunpur News : माधव शाखा, घनश्यामपुर पर मनाया गया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

Naya Savera Network
जौनपुर। बदलापुर खण्ड के घनश्यामपुर मण्डल में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्यारोहण दिवस ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव राम जानकी विद्यालय, घनश्यामपुर में बड़े ही उमंग के साथ मनाया गया।मुख्य वक्ता जिला विद्यार्थी कार्य प्रमुख अभिषेक ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज जी ने चारों तरफ व्याप्त घोर अन्धकार से हिन्दू जनसंख्या को एक आशा प्रदान किये और हिन्दू साम्राज्य की नींव डाली। उन्होंने अपने शासनकाल में राष्ट्रभक्तों की एक फौज तैयार कर दिया जो उनके अवसान के बाद भी हिन्दवी साम्राज्य की उन्नति के लिये प्रयत्नशील रहे।मुगल बादशाह औरंगजेब के शासनतंत्र को शिवाजी ने कठोर चुनौती दिया और दक्षिण में उठी हिन्दू शासन की लहर को कुचलने के प्रयास में ही औरंगजेब दक्षिण में ही मर गया।एक तरह से छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा प्रारम्भ संघर्ष ही मुगल साम्राज्य के विनाश का कारण बना।उनका शासनकाल सामाजिक समरसता, नारी सम्मान,साम्राज्य विस्तार, हिन्दू जागरण के रूप में सदैव याद किया जायेगा।इस अवसर पर खण्ड कार्यवाह कपिल देव,खण्ड सह व्यवस्था प्रमुख अम्बरीश, मण्डल प्रमुख सन्तोष,मुख्य शिक्षक वंश, अजय, धीरज,राम अनुज,राहुल समेत अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!