Jaunpur News : उत्तर प्रदेश में भी महायुति का हिस्सा बने शिवसेना : संतोष सिंह

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में शिवसैनिकों द्वारा की गई कार सेवा व शिवसेना का पूरे भारत में बढ़ते हुए जनाधार एवं शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की लोकप्रियता को देखते हुए शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन, मुंबई के उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने महाराष्ट्र की तरह उत्तर प्रदेश में भी शिवसेना को महायुद्ध का हिस्सा बनाने तथा  पूर्वांचल के प्रत्येक जिले में एक-एक विधानसभा में शिवसेना को टिकट देने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय दलों जैसे अपना दल, निषाद पार्टी एवं सुभासपा के साथ भारतीय जनता पार्टी की महायुति है, उसी प्रकार उनकी पार्टी शिवसेना को भी महायुति का हिस्सा बनाया जाए और शिवसेना की राजनीतिक भागीदारी तय की जाए।  संतोष सिंह ने कहा कि मुंबई में उत्तर भारतीयों की भूमिका को देखते हुए हम चाहते हैं कि पूर्वांचल के हर जिले में कम से कम एक विधानसभा चुनाव लड़ने की सहमति बने और खास करके जौनपुर के एक या दो विधानसभा मे शिवसेना को टिकट दिया जाए। क्यों  कि मुंबई में रहने वाले हर चार में से एक उत्तर भारतीय जौनपुर से होता है। उन्होंने कहा कि हमारे दल के शीर्ष पदाधिकारी से अनुरोध है वे भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय व उत्तर प्रदेश  के शीर्ष पदाधिकारी से वार्ता करें और हमारी भागीदारी तय करें।

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!