Jaunpur News : नोनारी सब्जी मंडी में इंटरलॉकिंग निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, शिकायत पर कार्य रुकवाया गया

 नया सवेरा नेटवर्क

रामपुर, जौनपुर। मड़ियाहूँ तहसील के रामपुर ब्लॉक स्थित नोनारी सब्जी मंडी में चल रहे चारदीवारी एवं इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय किसानों और ग्रामीणों ने गंभीर आपत्ति जताई है। उनका आरोप है कि इंटरलॉकिंग बिछाने के लिए निर्धारित सफेद बालू के स्थान पर मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है। साथ ही मिट्टी में बड़े-बड़े कंकड़ और पत्थर भी मौजूद हैं, जिससे निर्माण कार्य की मजबूती प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, यदि इंटरलॉकिंग के नीचे मानक के अनुरूप बालू का प्रयोग नहीं किया गया तो बरसात के मौसम में सड़क उखड़ सकती है और मंडी में सब्जी लेकर आने वाले किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। किसानों ने मांग की कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जाए।

मामले की जानकारी मिलने पर अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल एवं राधेश्याम पटेल मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया। इसके बाद उन्होंने मंडी परिषद के जेई जय वर्मा से दूरभाष पर वार्ता कर शिकायत से अवगत कराया। जेई ने बताया कि उन्होंने ठेकेदार मनोज कुमार सिंह को कार्य रोकने के निर्देश दे दिए हैं तथा निर्माण में गंगा की बालू का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पहले रोलर चलाकर जमीन को समतल और मजबूत किया जाएगा, उसके बाद ही इंटरलॉकिंग बिछाई जाएगी।

मौके पर कार्य की देखरेख कर रहे वर्कर मुन्ना यादव भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि विधायक डा. आर. के. पटेल के प्रयासों से नोनारी सब्जी मंडी में चारदीवारी एवं इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। किसानों ने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य की नियमित निगरानी और गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है, ताकि सरकारी धन का सदुपयोग हो और मंडी परिसर में टिकाऊ एवं सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ