Jaunpur News : एसडीएम सदर के मुंशी पर लाठी डंडे से हमला

Team NSN

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। एसडीएम सदर कार्यालय में मुंशी पद पर तैनात कर्मचारी के साथ बाइक सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा मारपीट और हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 

आरोपियों ने मुंशी को बीच रास्ते में रोककर लात-घूंसों और लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मुंशी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  प्राप्त जानकारी के अनुसार  60 वर्षीय रमाशंकर विश्वकर्मा निवासी ग्राम पतहना थाना सरायख्वाजा अपने पोते 18 वर्षीय नितिन पुत्र नीरज  के साथ बाइक से शनिवार की सुबह लगभग 8:30 बजे कलेक्ट्रेट कचहरी एसडीएम ऑफिस के लिए निकले थे। जैसे ही वो घर से 100 मीटर दूरी पर पहुंचे अज्ञात बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गाड़ी रुकवा कर हमला बोल दिया। हमले में मुंशी के सिर में गम्भीर चोट आई है। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने दौड़ाया तो नकाबपोश बदमाश भाग गए। बताते हैं कि तीन की संख्या में नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस घायल मुंशी को करंजाकला सीएचसी ले गई जहां से उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!