Jaunpur News : स्कूटी में पेट्रोल डालते समय हादसा, आग लगने से दो युवतियां झुलसी

Team NSN

मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदयालगंज में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूटी में पेट्रोल डालते समय अचानक आग लगने से दो युवतियां गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय फरीन पुत्री वसीम निवासी सरोखनपुर, बदलापुर तथा 25 वर्षीय सीता पुत्री राजेश चौहान निवासी रामदयालगंज, थाना लाइन बाजार आपस में घनिष्ठ मित्र हैं। फरीन मुंगराबादशाहपुर स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत है। छुट्टी के दौरान अपनी सहेली सीता से मिलने उसके घर आई थी।

शनिवार सुबह फरीन अपनी ड्यूटी पर लौटने के लिए स्कूटी से निकलने वाली थी। स्कूटी का पेट्रोल समाप्त हो गया था तो वह घर में रखे पेट्रोल को स्कूटी में डाल रही थी, तभी अचानक आग भड़क उठी। उसकी चपेट में आने से फरीन गंभीर रूप से झुलस गई। उसे बचाने के प्रयास में सीता भी झुलस गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस फिलहाल घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है। यह हादसा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!