Jaunpur News : ऑपरेशन वज्रपात : सोशल मीडिया से लेकर वांछित अपराधियों तक बड़ी कार्रवाई

Team NSN

खुटहन, सिंगरामऊ, शाहगंज, चंदवक, गौराबादशाहपुर, सरपतहां एवं सरायख्वाजा में हुई कार्रवाई

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन वज्रपात’ के तहत जिलेभर में पुलिस ने व्यापक कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भड़काऊ एवं अराजक पोस्ट करने वाले व्यक्तियों के साथ-साथ वांछित अभियुक्तों और वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस की यह कार्रवाई जनपद के विभिन्न थानों खुटहन, सिंगरामऊ, शाहगंज, चंदवक, गौराबादशाहपुर, सरपतहां एवं सरायख्वाजा में की गई।

थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध गतिविधियां, रंगबाजी, मनबढ़ई एवं हिंसक आक्रामक पोस्ट करने वाले चार अराजक तत्वों को शांति भंग की आशंका के दृष्टिगत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में आरिफ पुत्र मो0 उमर कुरैशी, सरफराज उर्फ सबलू पुत्र रियाजुद्दीन, अमजद उर्फ गोरका पुत्र शमशेर उर्फ हाथी तथा आसिम पुत्र जुबेर निवासी पटैला थाना खुटहन शामिल हैं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रामजन्म प्रसाद, कांस्टेबल कुलदीप गोस्वामी, अरविन्द मिश्रा, रिक्रूट कांस्टेबल विनय यादव एवं अनिकेत शामिल रहे।

ऑपरेशन वज्रपात : सोशल मीडिया से लेकर वांछित अपराधियों तक बड़ी कार्रवाई

थाना सिंगरामऊ पुलिस टीम ने दंगे एवं हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त शनि निषाद पुत्र विनोद उर्फ मन्जू निषाद को ओसिस वाटर पार्क के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 60/26 धारा 191(2)/109(1)/351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी उपनिरीक्षक तारकेश्वरनाथ दूबे, उपनिरीक्षक वंशराज दूबे, हेड कांस्टेबल मो0 इमरान एवं रिक्रूट कांस्टेबल नितेश कुमार की टीम द्वारा की गई।

ऑपरेशन वज्रपात : सोशल मीडिया से लेकर वांछित अपराधियों तक बड़ी कार्रवाई

थाना शाहगंज पुलिस ने चोरी के प्रयास के मामले में दो वांछित अभियुक्तों अर्सलान पुत्र शहंशाह आलम कुरैशी एवं अयान पुत्र निसार निवासी बड़ागांव को छताई मोड़ कौड़िया से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने रात के समय घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया था। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक रामविचार, हेड कांस्टेबल मुनीद्र पांडेय एवं कांस्टेबल कृपानंद प्रजापति शामिल रहे।

ऑपरेशन वज्रपात : सोशल मीडिया से लेकर वांछित अपराधियों तक बड़ी कार्रवाई

थाना चंदवक पुलिस ने वर्ष 2009 के आबकारी एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित पुराने मामले में वांछित वारंटी सुबाष चन्द्र पुत्र जानकी राम को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। गिरफ्तारी उपनिरीक्षक मदन शर्मा एवं हेड कांस्टेबल अनिल यादव द्वारा की गई।

ऑपरेशन वज्रपात : सोशल मीडिया से लेकर वांछित अपराधियों तक बड़ी कार्रवाई

थाना गौराबादशाहपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर मारपीट एवं अराजकता फैलाने वाले शिवम यादव उर्फ अश्वनी यादव को शांति भंग की आशंका के तहत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष गंगा सागर मिश्र, व0उ0नि0 वीर बहादुर एवं क्राइम टीम शामिल रही।

ऑपरेशन वज्रपात : सोशल मीडिया से लेकर वांछित अपराधियों तक बड़ी कार्रवाई

थाना सरपतहां पुलिस टीम ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं हिंसक पोस्ट करने वाले दो अराजक तत्वों मोनू कुमार पुत्र स्व0 फागूराम (सुल्तानपुर) एवं अर्पित मिश्रा उर्फ गब्बू पुत्र राजेश मिश्रा (सरपतहां) को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक देवेन्द्रनाथ सिंह, उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर आजाद, हेड कांस्टेबल ओम तिवारी एवं रिक्रूट कांस्टेबल अभिमन्यु कुमार शामिल रहे।

ऑपरेशन वज्रपात : सोशल मीडिया से लेकर वांछित अपराधियों तक बड़ी कार्रवाई

थाना सरायख्वाजा पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चार अभियुक्तों किशन बिंद, नितेश बिंद, मट्टर बिंद उर्फ कैलाश एवं रितेश बिंद को मुखबिर की सूचना पर कोइरीडीहा के पास से गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक बृजेश सिंह, हेड कांस्टेबल विजयशंकर मौर्या, हेड कांस्टेबल संजय सोनकर, कांस्टेबल रामेश्वर यादव एवं रिक्रूट कांस्टेबल दीपक गुप्ता शामिल रहे।

ऑपरेशन वज्रपात : सोशल मीडिया से लेकर वांछित अपराधियों तक बड़ी कार्रवाई

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!