Jaunpur News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने अवगत कराया कि जनपद के 91 गांवों में वर्तमान में चकबंदी की प्रक्रिया गतिमान है, साथ ही चकबंदी से संबंधित लंबित वादों की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी प्रस्तुत की गई। 

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद के दिलशादपुर, मथुरापुर, नेवढ़िया, पचुरखी देवी प्रसाद, नरायणपुर तथा राजेपुर गोपीपुर गांवों में चकबंदी का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 3 वर्ष एवं 5 वर्ष से अधिक समय से लंबित मुकदमों के समाधान हेतु संबंधित गांवों में चौपाल आयोजित कर मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण किया जाए, जिससे किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने चकबंदी कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखने पर जोर देते हुए चेतावनी दी कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व अजय अंबष्ट, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी शैलेश कुमार, लालता प्रसाद अहिरवार सहित चकबंदी अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!