नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. द्वारा पचहटियां स्थित एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट के संचालन एवं वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा कार्यों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाउंड्रीवॉल की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर पौधारोपण कराए जाने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई एवं रख-रखाव की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, प्रोजेक्ट मैनेजर पवन मिश्रा, जे ई जल निगम (ग्रामीण) तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
| Advt |


0 टिप्पणियाँ