Jaunpur News : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी शिविर व स्वास्थ्य मेले का आयोजन

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में जनकल्याणकारी शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।


मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। विशिष्ट अतिथि विधायक रमेश सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गरीब, किसान, महिला और युवाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर बसंतलाल मौर्य, खंड शिक्षा अधिकारी विपुल कुमार उपाध्याय, एडीओ पंचायत अजय मिश्रा, वंशबहादुर पाल, रवीकांत विश्वकर्मा, मोनू पांडेय, सत्यप्रकाश तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!