Jaunpur News : प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को रथ पर बैठकर शिक्षकों ने की पुष्प वर्षा

Naya Savera Network

शिवपूजन पांडे @  नया सवेरा 

मुंबई। चारकोप सेक्टर-1 महानगरपालिका विद्यालय संकुल, कांदिवली (पश्चिम) में आज विद्यार्थी प्रवेशोत्सव बड़े उत्साह और आनंदमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा समिति सदस्य निखिल किशोर व्यास, पूर्व नगरसेवक श्रीकांत कवठणकर, अधीक्षक विद्यालय  तौहिद शेख तथा प्रशासकीय अधिकारी अशफाक शाह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय की मुख्याध्यापिका स्विटी पाटील ने किया। साथ ही मराठी विभाग प्रमुख रुचा संखे, माध्यमिक विभाग प्रमुख लक्ष्मी यादव तथा समस्त शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। नवप्रवेशित विद्यार्थियों को विद्यालय के मुख्य प्रवेशद्वार से रथ में बैठाकर पुष्पवर्षा के बीच कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।पुष्प एवं चॉकलेट देकर बच्चों का उत्साहपूर्वक सत्कार किया गया। विद्यार्थियों को विद्यालय उपयोग की 27 आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा के "पहले कदम" की संकल्पना के अंतर्गत उनके पैरों के निशान वाला विशेष प्रिंट अभिभावकों को स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट किया गया, जिसकी अभिभावकों ने विशेष सराहना की। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं यादगार रहा।



उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!