Jaunpur News : विकास कार्यों के लिए अवशेष 6 करोड़ 15 लाख में लंबित भुगतान करने का प्रस्ताव, शेष धन विकास के लिए प्रस्ताव हुआ सदन में पारित

बक्शा ब्लाक के सभागार कक्ष में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में बदलापुर विधायक रमेशचंद मिश्र ने बीडीसी सदस्यों को बैठक में दिया भरोसा

 नया सवेरा नेटवर्क

बक्शा, जौनपुर। बक्शा ब्लाक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में सोमवार को ब्लाक प्रमुख स्व. मनोज यादव को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का शोक रख सदन की कार्यवाही शुरू की गयी। बैठक की अध्यक्षता बदलापुर एसडीएम रानी गरिमा जायसवाल ने बैठक शुरू करने की अनुमति प्रदान की। खण्ड विकास अधिकारी शुभम बरनवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत करतें हुए पिछली कार्यवाही की जानकारी दी। बैठक में अधिकांश बीडीसी सदस्यों ने लंबित भुगतान न होने पर विरोध जताया। मुख्य अतिथि बदलापुर विधायक रमेशचंद मिश्र ने प्रमुख के निधन के बाद अवशेष धन की जानकारी देते हुए सदस्यों को अवगत कराया की विकास कार्यों के लिए अवशेष 6 करोड़ 15 लाख 72 हजार सबसे पहले बीडीसी सदस्यों द्वारा कराया गया लंबित भुगतान करने का प्रस्ताव दिया शेष धन विकास के लिए सदस्यों द्वारा प्रस्ताव का अनुमोदन किया जिसे सदन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करने हेतु स्वीकृति प्रदान की।

 विधायक ने बीडीसी सदस्यों को एक-एक सोलर लाइन एवं एक सौ से 50 मीटर तक इंटरलॉकिंग एवं नाली निर्माण हेतु प्रस्ताव देने की बात कही। उन्होंने एक से दो माह में पुनः बैठक कराने का भरोसा दिलाया। विधायक ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लिखित शिकायत डीएम से करने की बात कही। विधायक ने परिसर में वृक्षारोपण किया। संचालन एडीओ आइएसबी संजय श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान डॉ. अनुराग, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन कुमार, एडीओ एजी अनुराग सिंह, एडीओ पंचायत रमेश यादव, नौपेड़वा कोआपरेटिव अध्यक्ष अंकित यादव, अकाउंडेट जितेन्द्र श्रीवास्तव, अजय सिंह, अर्चना गुप्ता, बबलू चौहान, मनीलाल यादव, प्रधान मुलायम यादव, ज्योति यादव, रामबुझारत यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt