Vasai News : नालासोपारा में रिक्शा चालकों के लिए शुरू किया गया मराठी भाषा प्रशिक्षण वर्ग

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

वसई। नालासोपारा पूर्व में आज जोश भरे माहौल में मराठी भाषा प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन समारोह  संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग मे सोमवार से शुक्रवार दोपहर दो से तीन और  तीन से चार बजे तक भारतीय जनता पार्टी वसई विरार, महाराष्ट्र शासन परिवहन विभाग, राज्य मराठी विकास संस्था, कोकण मराठी साहित्य परिषद एवं  मुंबई मराठी साहित्य संघ के संयुक्त तत्त्वावधान में  रिक्षा चालकों के लिये मराठी भाषा प्रशिक्षण दिया जायेगाI प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन युवा भाजप नेता अमित ओमप्रकाश दुबे, केंद्र संचालिका डॉक्टर सुरेखा धनावडे एवं प्रशिक्षण शिक्षिका रोहिणी राजेश जाधव द्वारा किया गया। 

आने वाले समय मे आरटीओ की तरफ से रिक्षा परवाना व बॅज  केलिए मौखिक परीक्षा ली जायेगी। तब यह मराठी भाषा प्रशिक्षण और  इसमे प्रदान किये जाने वाले प्रमाणपत्र रिक्षा चालकों को निश्चित रूप से फायदेमंद होगा। प्रशिक्षण प्रवेश के लिए वाहन परवाना, ड्रायव्हिंग लायसन्स, दो पासपोर्ट साईज फोटोज आवश्यक है। आज के इस उद्घाटन समारोह मे करीब 100 से ज्यादा रिक्षा चालकों ने हिस्सा लिया। सभी ने प्रशिक्षक एवं आयोजक अमित ओमप्रकाश दुबे इनका तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। यह प्रशिक्षण अमित ओमप्रकाश दुबे, जनसंपर्क कार्यालय दुबे इस्टेट नालासोपारा (पूर्व) यहा पर आयोजित किया जा रहा है। प्रवेश के लिए ऋषभ तिवारी (९३७०६६६४३२), दीपक माने (९६०४६५५४५७) से  संपर्क करे। अमित प्रकाश दुबे के नेतृत्व मे यह सौजन्य पूर्ण सेवा प्रदान की जा रही है।



उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!