Jaunpur News: टीजीटी की परीक्षा देकर घर लौट रहे प्रधानाचार्य की सड़क हादसे में मौत

Naya Savera Network

कुरनी गांव निवासी नीरज सरोज की बाबूगंज बाजार के पास हुईं घटना में मौत

प्रयागराज के नैनी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने के बाद बाइक से लौट रहे थे घर

 नया सवेरा नेटवर्क

मछलीशहर, जौनपुर। नगर से सटे गुजराती राम अभिलाष पब्लिक स्कूल सरायचंदन के प्रधानाचार्य की सड़क हादसे में मौत हो गई है।वे प्रयागराज के नैनी परीक्षा केंद्र में टीजीटी परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। बाबूगंज बाजार में बाइक पलटने से उनकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। उक्त विद्यालय के प्रबंधक श्याम नारायण बिंद ने बताया कि सिकरारा थाना क्षेत्र के कुरनी (चेरईकापुरा) निवासी नीरज सरोज (38) उनके स्कूल में 7 वर्ष से प्रधानाचार्य पद पर कार्य कर रहे थे।उन्होंने माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग की टीजीटी परीक्षा का फार्म भरा था। वृहस्पतिवार को बाइक से नैनी परीक्षा देने गए थे।परीक्षा देकर घर लौटते समय साइकिल सवार को बचाने के चक्कर मे बाइक पलट गई। घटना के दौरान उन्हें गंभीर चोट आई जिससे उनकी मौत हो गई।सूचना पर पहुंची फूलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। उनकी मोबाइल से घर पर सूचना दी गई। वृहस्पतिवार को रात में ही परिजन शव लेने के लिए घटना स्थल पर पहुंचे हैं। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द किया जायेगा।


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!