Jaunpur News: मां के नाम एक पेड़ योजना के तहत हुआ पौधरोपण

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

मछलीशहर, जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। मछलीशहर तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी अजय उपाध्याय और नायब तहसीलदार हुसैन अहमद के साथ बार के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने पौधरोपण किया। एसडीएम ने पूरे तहसील क्षेत्र में 1540 पौधे लगाए जाने की जानकारी दी है।ब्लाक परिसर में पूर्व सांसद बी पी सरोज ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।ब्लाक परिसर में वनविभाग की ओर हरिशंकरी पौध (पीपल,बरगद, पाकड़ )के पांच पौधे लगाए गए। 

बीडीओ अंजलि भारतीय ने बताया कि इसके अलावा सभी ग्राम पंचायत में 300 पौधे उक्त कार्यक्रम के तहत आज ही रोपे जायेगे। ब्लाक में पौधरोपण के समय बीडीओ अंजलि भारतीय, रेंजर शिवकुमार, डिप्टी रेंजर विपिन कुमार, एडीओ सुशील उपाध्याय ने पौधरोपण किया। ताजुद्दीनपुर ग्राम सभा में ग्राम प्रधान हरीलाल ने भी पौधारोपण किया। इसी प्रकार कोतवाली परिसर सी एच सी परिसर, नगर पंचायत द्वारा और ग्राम पंचायत द्वारा भी "मां के नाम एक पेड़"  योजना के तहत पौधरोपण किया गया है।


SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!