Jaunpur News: अनीता सिंह बनी शहर कोतवाल

विरोध के बाद तीन दिन में ही हटाए गए त्रिवेणी सिंह

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शहर कोतवाल त्रिवेणी सिंह कार्यभार संभालने के तीन दिन बाद ही गैर जनपद स्थानांतरित कर दिए गए। उनकी जगह निरीक्षक अनीता सिंह शहर कोतवाल तैनात की गई हैं। यह पहला मौका है जब किसी शहर कोतवाल का कार्यकाल सिर्फ तीन दिन रहा हो और कोतवाली की कमान किसी महिला के हाथ में आई हो। सत्ताधारी दल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के तीव्र विरोध के चलते त्रिवेणी सिंह को हटाया गया है।

सन 2010 बैच की उपनिरीक्षक अनीता सिंह बलिया जिले की मूल निवासी हैं। कुछ वर्ष पूर्व अनीता सिंह विभागीय पदोन्नति पाकर निरीक्षक बनीं। इससे पूर्व वह जनपद में पुलिस महकमे में महिला व बाल सुरक्षा संगठन की प्रभारी रहीं। अनीता सिंह ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। मालूम हो कि पिछले माह त्रिवेणी सिंह प्रोन्नति पाकर निरीक्षक बने थे। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने गत सोमवार की रात उन्हें शहर कोतवाल तैनात किया था। मंगलवार को उनके कार्यभार संभालते ही संगठन व सरकार से जुड़े भाजपा नेता एसपी से लेकर आइजी व डीआईजी तक उनकी तैनाती पर नाराजगी जताते हुए तत्काल हटाए जाने पर अड़ गए थे। आखिरकार शुक्रवार को त्रिवेणी सिंह का गैर जनपद तबादले का परवाना आने पर कार्यमुक्त कर दिया गया।


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ