नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह ने अवगत कराया है कि विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून, 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री की अपील के अनुसार प्रदेश के समस्त जनपदों में विभागवार लक्ष्यों का निर्धारण करते हुए "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अन्तर्गत पंचायती राज विभाग, जौनपुर को कुल 34000 पौधारोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ था।
जिसके सापेक्ष आज दिनांक 05.06.2026 को जनपद की समस्त 1734 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन परिसर, अमृत सरोवर, आर०आर०सी० परिसर, तालाबों, सड़कों, एवं नदी के किनारे, प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय कर्मियों के सहयोग से वृक्षारोपण कार्य किया गया। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अन्तर्गत जनपद की 1734 ग्राम पंचायतों में कुल 34680 पौधों का रोपड़ कार्य किया गया है।
![]() |
| विज्ञापन |


0 टिप्पणियाँ