Mumbai News : भरत तिवारी की हत्या में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को कठोरतम सजा मिले : पं. कमलेश पांडे

 नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि बेहद दर्दनाक घटनाक्रम  बिहार पुलिस द्वारा एक जांबाज हिंदू और देश भक्त भरत तिवारी की नृशंस दिनदहाड़े हत्या की जांच देश की उच्च स्तरीय जांच एजेंसी सीबीआई से होनी चाहिए। बिहार पुलिस के कारनामे से सिर्फ ब्राह्मण समाज ही नहीं पूरा देश स्तब्ध है कि रक्षक ही भक्षक बन गया। बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांग करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष "  ब्राह्मण रत्न " पं कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय ने कहा कि हत्या मे शामिल सभी पुलिसकर्मी के ऊपर हत्या जैसी गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज करके जेल भेजकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का काम करें और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी के साथ एक करोड़ रुपए का अनुदान भी सुनिश्चित करें अन्यथा   ब्राह्मण समाज पूरे बिहार प्रदेश मे आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जायेगा। अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान ,भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष "ब्राह्मण रत्न " पं कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय ने पीड़ित परिवार के प्रति दुख प्रकट करते हुए कहा कि भरत तिवारी जैसी घटना फिर से न हो उसके लिए बिहार मे बड़े आंदोलन की आवश्यकता है।


ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt