Jaunpur News : वन डे गवर्नेंस शिविर में 125 आय-जाति प्रमाण पत्र तत्काल जारी, लोगों की शिकायतों का हुआ निस्तारण

 नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज, जौनपुर। उपजिलाधिकारी शाहगंज कुणाल गौरव की अध्यक्षता में तहसील परिसर में वन डे गवर्नेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को एक ही स्थान पर सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम के दौरान 125 आय एवं जाति प्रमाण पत्र तत्काल निर्गत किए गए। वहीं 20 आवेदन राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 80 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाओं का वितरण किया।

इसके अलावा बाल विकास विभाग, विकास विभाग सहित अन्य विभागों ने भी अपने-अपने स्टॉल लगाकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में पहुंचे लोगों की शिकायतों को सुनकर उनका तत्काल निस्तारण भी कराया गया।

उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें।


*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ