रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। बक्शा थाना परिसर में मंगलवार की शाम क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह ने कहा कि पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से अपराधियों पर पैनी नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि दिशाविहीन युवा ही क्राइम को बढ़ावा दे रहें है ऐसे में परिवार के लोग व मुखिया को भी चौकन्ना रहना होगा। शांति समिति की बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, पूर्व प्रधानों के अलावा ब्यापरियों के बीच सीओ ने कहा कि एक युवा बहकावे में अपराध करता है जबकि दूसरा मनबढ़ों के संगत के बाद आदतन अपराधी बन जाता है। उन्होंने कहा कि हम बहकावे में आकर अपराध करने वाले को सुधरने का मौका जरूर देंगे परन्तु आदतन अपराधी को नही बख्शेंगे। उन्होंने कहा कि युवा का दिशा परिवार तय करता है उन्हें सचेष्ट होकर निगरानी करनी होगी। सीओ ने कहा कि गांव के गुंडों मवालियों, शोहदों एवं तमंचा रखने वाले युवाओं की जानकारी पुलिस के सीयूजी नम्बर पर दे नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। थानाध्यक्ष बक्शा विक्रम लक्ष्मण सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की मदद से अपराधियों पर अंकुश जल्द लग जायेगा। उन्होंने ग्रामीणों से क्राइम स्थलों की जानकारी ली। इस दौरान उपनिरीक्षक विरेन्द्र कुमार ऋषि सिंह, ब्यापार मण्डल अध्यक्ष आशीष जायसवाल, प्रधान मनोज यादव, सुभाषचंद, मुन्ना यादव, आशीष जायसवाल, धमेन्द्र उपाध्याय, रामबुझारत यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |


0 टिप्पणियाँ