Jaunpur News: नशे में धुत ऑटोरिक्शा चालक ने रोडवेज बस चालक को पीटा, छीनी मोबाइल, पुलिस से की बदसलूकी

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। स्थानीय चंदवक बाजार के व्यस्ततम चौराहे पर मंगलवार शाम उस समय अफरा तफरी मच गई जब नशे में धुत ऑटोरिक्शा चालक ने रोडवेज बस के सामने वाहन लगाकर रोक दिया। इसके बाद बस चालक की पिटाई करते हुए मोबाइल छीन ली। आरोप लगाया कि बस चालक ने धक्का मारने की कोशिश की। बीच बचाव करने पहुंची पुलिस से भी बदसलूकी की। पुलिस किसी तरह उसे ऑटोरिक्शा  सहित थाने ले गई। रास्तेभर पुलिस से उलझता रहा। रोडवेज बस चालक की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

हीरापुर गांव निवासी ऑटोरिक्शा चालक सुनील कुमार राम पुत्र राम सूरत वाहन लेकर वाराणसी रोड की तरफ से चौराहे पर पहुंचा। भीड़ भाड़ ज्यादा थी। आजमगढ़ से वाराणसी जा रही  रोडवेज भी उसी समय आ गई। नशे में धुत ऑटो चालक ने रोडवेज बस चालक पर धक्का मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए उसे स्टेयरिंग से नीचे खिंचकर पिटाई करने लगा।मोबाइल भी छीन लिया। बीच बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों से बदसलूकी भी की। कुछ देर के लिए चौराहे पर अफरा तफरी मच गई। जाम की स्थिति हो गई। पुलिसकर्मी ऑटोरिक्शा  सहित चालक को बड़ी मशक्कत से थाने ले जा पाए। रास्तेभर  पुलिसकर्मियों से उलझता गया। पुलिस रोडवेज बस चालक आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थानाक्षेत्र के पीताम्बरा गांव निवासी बृजभान यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।


Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!