Jaunpur News : शांति भंग की आशंका में नौ गिरफ्तार

Naya Savera Network

चेतन सिं​ह @  नया सवेरा 

बरसठी,जौनपुर। थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अलग-अलग गांवों से नौ लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की। पुलिस ने सभी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में बड़ेरी बड़का पुरवा निवासी राकेश पाठक व गोकुल पाठक, बनकट (महुअरी) निवासी जय हिंद प्रजापति, आकाश प्रजापति व प्रीतम प्रजापति, हंसिया निवासी सुरेश कुमार व रामसूरत प्रजापति, बारीगांव कजरिया निवासी शुभम गौतम तथा महराजगंज थाना क्षेत्र के लमहन निवासी वारिस अहमद शामिल हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि शांति व्यवस्था के दृष्टिगत कार्रवाई करते हुए सभी का चालान न्यायालय भेज दिया गया।


Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!