Jaunpur News : अवैध नर्सिंग अस्पताल को करें चिन्हित: सीएमओ

Naya Savera Network

रतन लाल आर्य @  नया सवेरा 

बक्शा, जौनपुर। नौपेड़वा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम ने आकस्मिक निरीक्षण किया। सीएमओ अस्पताल परिसर की साफ- सफाई से जहां सन्तुष्ट दिखे वही अवैध नर्सिंग अस्पताल को चिन्हित करने का निर्देश दिया। सीएमओ सबसे पहले अस्पताल का भ्रमण कर मरीजों से बातचीत की। उन्होंने चिकित्सकों से बाहर की दवा न लिखने की बात कहते हुए आयुष्मान कार्ड शतप्रतिशत बनाने का निर्देश दिया। सीएमओ, जननी सुरक्षा, लेबर रूम आदि को देख आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सीएमओ चिकित्सकों का ओपीडी रजिस्टर चेक करते हुए मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी लिया। इस दौरान डॉ. मनीष कुमार सोनकर, डॉ. आलोक रघुवंशी, डॉ. अक्षय तोमर, डॉ. जनार्दन यादव, नेत्र सहायक जयप्रकाश, फार्मासिस्ट लालजी वर्मा, हेमंत मिश्र, नितेश यादव, प्रदीप चौधरी सहित तमाम स्टॉप मौजूद रहें।




प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!