Jaunpur News : ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Naya Savera Network

चेतन सिं​ह @ नया सवेरा 

बरसठी,जौनपुर। थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के समीप जौनपुर-जंघई रेल प्रखंड पर रविवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त भन्नौर डीह निवासी संजय दुबे (50) पुत्र शीतला प्रसाद दुबे के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि जौनपुर-प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है।

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!