Jaunpur News: लोहिया पार्क में योगी अरविंद ने कराया योगाभ्यास



जौनपुर। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहे पर स्थित लोहिया पार्क में योग गुरु अरविंद यादव ने पार्क में उपस्थित सैकड़ों लोगों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने भारत सरकार द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सभी प्रतिभागियों को क्रमबद्ध तरीके से योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। योग सत्र की शुरुआत सूक्ष्म व्यायाम और शरीर को सक्रिय करने वाले अभ्यासों से हुई। इसके बाद ताड़ासन, वृक्षासन, वज्रासन, भुजंगासन, शलभासन, मकरासन, पवनमुक्तासन और सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योगासन कराए गए।

प्राणायाम सत्र में प्रतिभागियों ने अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी, शीतली और अन्य श्वास संबंधी अभ्यास किए। प्रशिक्षकों ने प्रत्येक आसन और प्राणायाम की सही विधि समझाते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास का भी प्रभावी माध्यम है। समापन अवसर पर नगर पालिका जौनपुर की चेयरमैन मनोरमा मौर्य ने योगिनी क्षमा सिंह, वंदना साहू को अंगवस्त्रम‍ देकर सम्मानित किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।




ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt