जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जगह-जगह योगाभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक अर्जुन सिंह, डॉ. हेमंत, प्रियंका राजपूत व सुजाता कुमारी ने पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों पुलिस कर्मियों को योग कराया।
इसी क्रम में जिला पंचायत परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां पर भी योग प्रशिक्षक अर्जुन सिंह ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया।
इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जौनपुर नगर दक्षिणी के अध्यक्ष डा. कमलेश कुमार निषाद के अध्यक्षता में आर.के. मैरेज लॉन (मैहर देवी मंदिर के पास) जौनपुर में 'Fit India' के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए कार्यकर्ता बंधुओं को योगाचार्य अर्जुन सिंह और कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप तिवारी ने योगाभ्यास किया। योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मिक शांति एवं सकारात्मक जीवनशैली का आधार भी है। आइए, हम सभी योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं निरोग भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा रामसूरत मौर्या, जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता बंधु तथा अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
![]() |
| विज्ञापन |

