नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। गुलरा बजरडीहा गांव में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग ने भारी नुकसान पहुंचाया। गांव निवासी राजेश निषाद के रिहायशी छप्पर में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर चार रिहायशी छप्पर जल गए तथा उनमें रखा हजारों रुपये मूल्य का गृहस्थी का सामान राख हो गया। हादसे में चार बकरियां भी जलकर मर गईं। आग लगने से परिवार के सामने संकट खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलने पर विधायक रमेश सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
| विज्ञापन |
