Jaunpur News : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उमड़े लोग

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। प्रदेश सरकार के निर्देश पर आयोजित  एक दिन अनेक समाधान – सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत गुरुवार को तहसील सभागार मड़ियाहूं में विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का  निस्तारण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करना रहा।

कार्यक्रम में राजस्व, विद्युत, खाद्य एवं रसद तथा नगर पंचायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर ही समाधान किया। राजस्व विभाग की ओर से 54 आय प्रमाण पत्र, 65 जाति प्रमाण पत्र, 42 निवास प्रमाण पत्र तथा 15 ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसके अलावा 10 मामलों में खतौनी संशोधन का निस्तारण किया गया।

 35 जन्म प्रमाण पत्र एवं दो मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए। खाद्य एवं रसद विभाग ने तीन नए राशन कार्ड बनाए तथा पांच राशन कार्डों में आवश्यक संशोधन किए। वहीं विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के दो मामलों का मौके पर समाधान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार ने की। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनता को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और अधिकतम सेवाएं एक ही दिन में उपलब्ध कराई जाएं।

इस अवसर पर तहसीलदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार कृति एवं संदीप गुप्ता , प्रमोद श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!