नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। उप कृषि निदेशक डा० अश्वनी कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम वर्ष 2026-27 के अन्तर्गत प्रदेश के समस्त जनपदों में एफ.पी.ओ./उद्यमियों/स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से निम्न विवरण के अनुसार आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। पात्रता की शर्ते/नियम/औपचारिकताओं का विवरण तथा ऑनलाईन आवेदन लिंकhttps://agriculture.up.gov.in पर उपलब्ध है। (सीड मनी हेतु आवेदन 15 से 25 जून 2026 तथा मिलेट्स प्रसंस्करण पैकिंग सह विपणन केन्द्र, मिलेट्स मोबाइल आउटलेट एवं मिलेट्स स्टोर हेतु आवेदन 20 से 30 जून 2026) है। मलेट्स सीड मनी हेतु प्रदेश में 4500 कु० का लक्ष्य है। चयनित कृषक उत्पादक संगठनों को रू0 4000 प्रति कु० अधिकतम 4 लाख का अनुदान नियमों/शर्तो के अधीन देय है। मिलेट्स प्रसंस्करण पैकिंग सह विपणन केन्द्र की स्थापना प्रदेश में 4 केन्द्रो की स्थापना का लक्ष्य है। चयनित कृषक उत्पादक संगठनों/उद्यमियों को कुल लागत का 50 प्रतिशत (अधिकतम 47.50 लाख) अनुदान दो किश्तों में नियमों/शर्तो के अधीन देय है। मिलेट्स मोबाइल आउटलेट प्रदेश में 25 आउटलेट की स्थापना का लक्ष्य है। चयनित कृषक उत्पादक संगठनों/उद्यमियों/स्वयं सहायता समूहों को रू0 10.00 लाख का अनुदान नियमों/शर्तो के अधीन देय है। मिलेट्स स्टोर प्रदेश में 10 स्टोर की स्थापना का लक्ष्य है। चयनित पात्र कृषक उत्पादक संगठनों/उद्यमियों/स्वयं सहायता समूहों को रू0 20.00 लाख का अनुदान नियमों/शर्तो के अधीन देय है। रागी, सॉवा, कोदो इत्यादि मिलेट्स फसलों का बीज मिनीकिट के रूप में जनपद के विकास खण्ड पर स्थित राजकीय बीज गोदाम पर उपलब्ध है, जिसको किसान भाई ऑनाईन पोर्टल के माध्यम से बुकिंग के उपरान्त निःशुल्क प्राप्त कर सकते है। विस्तृत जानकारी सम्बन्धित विकास खण्ड अथवा उप कृषि निदेशक, जौनपुर कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
![]() |
| विज्ञापन |

