चेतन सिह @ नया सवेरा
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के पाली गांव निवासी रीता देवी की तहरीर पर गांव के ही बृजेश सरोज के खिलाफ गाली - गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी आए दिन अभद्र भाषा का प्रयोग कर उन्हें और उनके परिवार को धमकाता है। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

