बक्शा, जौनपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को बक्शा विकास खण्ड के धनियामऊ कटका नवाबाद गांव की मुसहर बस्ती में जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) संजय श्रीवास्तव ने सरकार आपके द्वार थीम के अंतर्गत आयोजित शिविर में अधिकारियों ने मलीन बस्ती में पहुँच ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने का भरोसा दिलाया। शिविर को संबोधित करते हुए एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि रामराज्य की परिकल्पना का मूल भाव यही है कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार के पास चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि सरकार स्वयं जनता के द्वार तक पहुंच उनकी समस्याओं का निराकरण करें।
उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु प्रत्येक शुक्रवार को गांवो में ग्राम चौपाल आयोजित की जा रही है, जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान गांव में ही सुनिश्चित किया जा सके।शिविर के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को पंचायत सहायक दिवाकर द्वारा रजिस्टर में दर्ज किया गया तथा संबंधित विभागों को एक सप्ताह के भीतर उनके निस्तारण के निर्देश दिए गए। शिविर के अंत में मुसहर बस्ती में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस दौरान एडीओ पंचायत रमेश यादव, अवर अभियंता सत्यप्रकाश पटेल, डाक्टर रमाकांत यादव, ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण संदीप यादव, ग्राम प्रधान लालचंद्र, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर निधि यादव, आयुष्मान मित्र पंकज कुमार सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |



