चेतन सिह @ नया सवेरा
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के परियत गांव निवासी विमल उर्फ पिंटू गौतम की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। तहरीर के अनुसार 24 मई की रात करीब नौ बजे जमीन के विवाद को लेकर पड़ोसी विजय कुमार, अनिल कुमार तथा आकाश गौतम ने कथित रूप से गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)