Jaunpur News : उधार बीज न देने पर व्यापारी पर हमला, दो नामजद

Naya Savera Network

चेतन सि​ह @ नया सवेरा

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के सरायविक्रम गांव निवासी एक बीज व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि उधार बीज न देने पर आरोपितों ने व्यापारी पर हमला कर उसे घायल कर दिया।

पीड़ित व्यापारी रणजीत सिंह के अनुसार सुखलालगंज बाजार में उनकी बीज भंडार की दुकान है। उन्होंने बताया कि रामपुर थाना क्षेत्र के चौर गांव निवासी नितिन पटेल धान का बीज उधार लेने दुकान पर पहुंचा था। उधार देने से इन्कार करने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि शाम को घर लौटते समय एक विवाह हाल के पास नितिन पटेल, उसका साथी राजू पटेल तथा अन्य साथियों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए ईंट व रॉड से हमला कर दिया। हमले में वह घायल होकर बेहोश हो गए। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नितिन, राजू तथा अन्य अज्ञात के विरुद्ध बीएनएस की धारा 110, 115(2), 351(3) व 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!