Jaunpur News : बकाया रुपये मांगने पर मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Naya Savera Network

चेतन सि​ह @ नया सवेरा

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के घनापुर गांव निवासी विक्रम पटेल की तहरीर पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित के तहरीर अनुसार वह भन्नौर स्टेशन के सामने ऑटो गैराज का संचालन वर्षों से करता हैं। आरोप है कि बकाया रुपये मांगने पर अजय प्रताप उर्फ कल्लू से कहासुनी हो गई। 

आरोप है कि इसके बाद गाली-गलौज करते हुए चप्पल और कुर्सी से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में मारपीट की घटना का वीडियो होने का भी दावा किया गया है। इस सबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक आरोपित के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) एवं 316(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


0

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!