Jaunpur News : विवाद में ईंट से हमला, प्राथमिकी दर्ज

Naya Savera Network

चेतन सि​ह @ नया सवेरा

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव निवासी रूपेश पाठक की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ मारपीट सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित की तहरीर के अनुसार पड़ोसी गोकुल पाठक किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोप है कि उसने ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115(2), 352 एवं 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपी गोकुल पाठक को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर बीएनएसएस की धारा 170 के तहत चालान किया गया था।


Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!