Jaunpur News : कलेक्ट्रेट में जिला स्वच्छता समिति की बैठक

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक शौचालयों के निर्माण एवं संचालन की समीक्षा करते हुए एडीओ पंचायतगण को निर्देशित किया 25 जून तक सभी सामुदायिक शौचालय पूर्ण रूप से क्रियाशील कर दिए जाएं, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में आरआरसी के निर्माण एवं क्रियाशीलता की भी समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जहां जमीनी विवाद और अन्य तकनीकी कारणों से कार्य प्रभावित हो रहा हो, वहां संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। जिलाधिकारी द्वारा अंत्येष्टि स्थल के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि शासन के निर्देशानुसार माननीय जनप्रतिनिधियों का शिलापट्ट अनिवार्य रूप से लगाया जाए। इसके साथ ही डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना एवं उपयोगिता की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि इनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित कराया जाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने डिजिटल विलेज की अवधारणा को प्रभावी रूप से लागू करने पर जोर देते हुए कहा कि सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा सभी अधिकारी बेहतर सर्विस डिलीवरी का उदाहरण प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट को निरंतर क्रियाशील रखने एवं उसकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह ने कहा कि जितने भी निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिये गये है उनका शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रव खाड़िया, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।



उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!