Jaunpur News : एनजीटी डॉ. अफरोज अहमद ने पर्यावरण संरक्षण कार्यों की समीक्षा

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सदस्य/न्यायाधीश, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) प्रधान न्यायपीठ, नई दिल्ली डा० अफरोज अहमद, की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यो एवं मा0 राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

समीक्षा बैठक के दौरान समस्त विभागों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज का पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया गया। बैठक में जनपद में संचालित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण, सीवेज प्रबंधन, प्लास्टिक अपशिष्ट नियंत्रण, तालाबों एवं जलाशयों के संरक्षण, वृक्षारोपण तथा स्वच्छता अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

सदस्य/न्यायाधीश, एनजीटी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए अपने अनुभवों को साझा करते हुए जनपद जौनपुर में जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सुधार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मामलों में सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। जनसामान्य को जागरूक करते हुए अधिकाधिक वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता गतिविधियों को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए। साथ ही एनजीटी के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कहा कि बैठक में दिए गए सभी सुझावों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। बैठक के उपरांत मा० सदस्य/न्यायाधीश, एनजीटी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण किया गया तथा वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। बैठक पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, डीएफओ प्रोमिला सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt