Jaunpur News : बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया है कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा बाल स्वास्थ्य पोषण माह कार्यक्रम के संचालन का निर्णय लिया गया है इस अवसर पर राजकीय लीलावती हास्पिटल, जौनपुर में 09 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० गंगाराम गौतम द्वारा विटामिन-ए की खुराक पिलाकर उद्घाटन किया गया।  यह अभियान 10 जून, 2026 से 09 जुलाई, 2026 तक चलाया जायेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० नरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत नियमित टीकाकरण के अन्तर्गत प्रत्येक बुद्धवार एवं शनिवार को टीकाकरण सत्रों पर टीकाकरण के साथ-साथ बिटामिन-ए की खुराक पिलायी जायेगी। यह खुराक 09 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों का पिलाया जायेगा एवं जनपद में कुल 5,40,601 बच्चों को बिटामिन-ए पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। 

बच्चों में बिटामिन-ए के सम्पूरण हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है। बिटामिन-ए की कमी के वजह से रतौंधी / अन्धता, लम्बाई में वृद्धि की कमी एवं अन्य प्रकार के संक्रमण बीमारियों से लड़ने की क्षमता में कमी आदि समस्याये उत्पन्न हो जाती हैं। यह बिटामिन-ए सम्पूरण अभियान वर्ष में दो बार बाल स्वास्थ्य पोषण माह के नाम से चलाया जाता है। जिसमें हर छः माह के अन्तराल पर बिटामिन-ए की खुराक दी जाती है। इस प्रकार 09 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों में कुल 09 खुराके दी जाती है। यह सभी खुराकें लेने वाले बच्चों को उपरोक्त किसी भी प्रकार की समस्या नहीं उत्पन्न होती है एवं उनकी लम्बाई में अच्छी वृद्धि होती है शरीर मजबूत होता है एवं बीमारियों से सुरक्षित रहता है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० गंगाराम गौतम ने जनपद वासियों से अपील की है कि इस माह के दौरान अपने 09 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को टीकाकरण करवाते हुये बिटामिन-ए की महत्वपूर्ण खुराक अवश्य पिलायें। 

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबन्धक सत्यव्रत त्रिपाठी, डी०सी०पी०एम०  खुबैब रजा, एम०एच०सी० नीरज सिंह, जिला समन्वयक गाँवी एवं हास्पिटल के चिकित्साधिकारी तथा स्वास्थ्य कर्मियों के साथ 09 माह से 5 वर्ष तक के लाभार्थियों के साथ उनके माता-पिता उपस्थित रहें।



Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन