नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों तथा अनाधिकृत रूप से संचालित बसों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। एआरटीओ (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में यात्री/मालकर अधिकारी प्रमोद कुमार के साथ बीती रात्रि जनपद के विभिन्न मार्गों पर सघन जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान लगभग 50 बसों की जांच की गई।
जांच के दौरान बिना नम्बर प्लेट, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली 10 बसों का चालान किया गया। वहीं गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 03 बसों को संबंधित थानों में सीज कर दिया गया। एआरटीओ (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह ने वाहन संचालकों से यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करने की अपील करते हुए कहा कि जनसुरक्षा के दृष्टिगत ऐसे विशेष अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |


