Jaunpur News : प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल गरीबों एवं किसानों के लिए रहा समर्पित: रमेशचंद्र मिश्र

Naya Savera Network

बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित हुआ दो दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला

 नया सवेरा नेटवर्क

बक्शा, जौनपुर। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र पर कृषि विभाग द्वारा जनपद स्तरीय कार्यक्रम केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्राकतिक खेती योजनांतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।  प्रथम दिन कार्यक्रम के मुख्यअतिथि बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने पहुँच कार्यशाला का फीता काटकर उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 12 वर्ष का कार्य स्वर्णिम इतिहास रच गया। यह सरकार गरीबों, किसानों, जवानों, ब्यापरियों आदि के लिए बेहतरीन कार्य किया। किसानों की बदौलत ही आज हम जिंदा है। विधायक ने किसानों को बेहतरीन अन्न उपज के लिए वैज्ञानिकों के संपर्क में रहने की सलाह दी। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का बढ़चढ़ कर लाभ लेने की बात कही। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों के निरीक्षण में विधायक ने जीवामृत की जानकारी ली। 

उपकृषि निदेशक अश्वनी सिंह ने प्राकतिक खेती कार्यक्रम योजना की जानकारी दी। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया, उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. विनय सिंह, डॉ. सुरेन्द्र सोनकर, डॉ. राजीव सिंह आदि ने किसानों को जानकारी दी। प्रगतिशील दर्जनभर किसानों को सावा व रागी का निःशुल्क बीच वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना एवं संचालन पीडी आत्मा डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह आंशू, वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह, डॉ. पवन कुमार, चन्द्रसेन यादव, एडीओ एजी अनुराग सिंह, डॉ. हरिओम वर्मा, दिनेश सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहें।



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!